चाम्पा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घायल युवक गंभीर, तीन आरोपी को गिरफ्तार,

जांजगीर जिला के चाम्पा में गली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है| आरोपियों ने युवक को पीछे से पकड़कर जमीन पर गिराया फिर चाकू से सिर पर वार कर दिया | पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है| घटना थाना चांपा क्षेत्र की है| पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया|

 

CG : प्रेमिका के साथ घूम रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घटना के बाद थाना प्रभारी पर गिरी गाज, दो आरक्षक समेत लाइन अटैच

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण दिनांक 24.09.2026 को लगभग 11:00 बजे आरोपी जितेन्द्र पटेल एवं विजेन्द्र पटेल द्वारा आहत महेन्द्र पटेल निवासी ग्राम कुरदा को पीछे से पकड़ रखा था, जबकि सुरेन्द्र पटेल हाथ में चाकू लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपियों ने महेन्द्र पटेल को जमीन पर गिरा दिया तथा सुरेन्द्र पटेल ने जान से मारने की नीयत से चाकू से सिर के पीछे लगातार तीन-चार वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी और काफी खून निकलने लगा।

See also  संगठित समाज ही विकसित समाज की पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

 

 

दोस्त ने किया चाकू से जानलेवा हमला, युवक एम्स में भर्ती 

 

परिजनों एवं आसपास के लोगों द्वारा बीच-बचाव कर घायल को आरोपियों से छुड़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी हाथ-मुक्का एवं चाकू से मारपीट करते रहे। आसपास लोगों की भीड़ जुटने पर तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 एवं थाना चांपा पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा डायल-112 की सहायता से घायल महेन्द्र पटेल को उपचार हेतु बीडीएम अस्पताल चांपा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

पामगढ़ में चाकू एवं बेसबॉल स्टिक से 2 युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भर्ती, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

 

गिरफ़्तार आरोपीगण:

01. सुरेन्द्र पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुरदा, थाना चांपा
02. जितेन्द्र पटेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी कुरदा वार्ड नं. 12, थाना चांपा
03. विजेन्द्र पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुरदा वार्ड नं. 12, थाना चांपा

सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ की। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल जप्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा का सराहनीय योगदान रहा|

See also  छत्तीसगढ़ सरकार में निगम-मंडल और आयोगों में हुई नियुक्तियां, 3 को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का मिला दर्जा

 

 

CG : राहगीरों का रात में रास्ता रोककर लूट, पैसे नहीं देने पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी समेत 1 नाबालिक गिरफ्तार