दोस्त ने किया चाकू से जानलेवा हमला, युवक एम्स में भर्ती 

Johar36garh (Web Desk)| राजधानी रायपुर में पिकनिक मनाने पहुँचे युवकों के बीच नहाने-खाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात चाकूबाजी तक पहुँच गयी।

मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है जहां चंदनडीह खारुन नदी के पार पिकनिक मनाने पहुँचे 6 दोस्तों के बीच खाने को लेकर झगड़ा हो गया। सागर रात्रे ने सभी से कहा कि जो नहाकर आएगा वो केवल उसे ही खाना खाने के लिए देगा, जिस पर भड़कते हुए संतोष साहू ने सागर के गर्दन पर बाए तरफ चाकू से हमला कर दिया। इस घटना की सूचना तत्काल 112 को दी गयी जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने सागर को मदद पहुँचाते हुए उसे एम्स अस्पताल में इलाज के लोई भर्ती करवाया।

 

See also  रमन अपनी राजनीति के लिए दूसरी जगह देखें : आबकारी मंत्री कवासी लखमा