रील बनाने के चक्कर में चाचा के साथ तो हो गया खेल, विडियो देखकर आपकी भी नहीं रुक पाएगी हंसी

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन नए-नए और मजेदार वीडियो (Funny Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो इतने हैरान कर देने वाले होते हैं कि उन्हें देखकर आंखें फटी रह जाती हैं, वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोक पाना नामुमकिन हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ‘देसी हेवी ड्राइवर’ ने गंदे नाले के ऊपर खतरनाक स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन अंजाम बेहद हास्यास्पद रहा।

 

रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, लड़कों ने नदी में उतारी थार; VIDEO वायरल होते ही हड़कंप

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क के किनारे बह रहे गंदे और कचरे से भरे नाले के ऊपर लोहे की एक पतली सी पट्टी रखी हुई है। एक व्यक्ति सफेद कुर्ते-पायजामे में बेहद आत्मविश्वास के साथ अपनी साइकिल लेकर उस पतली पटरी पर चढ़ा देता है। आसपास खड़े गांव के लोग भी बड़े ध्यान से इस ‘कारनामे’ को देखने लगते हैं कि क्या चाचा सच में इस संकरी पटरी से नाला पार कर पाएंगे या नहीं। जैसे ही चाचा अपनी साइकिल को उस लोहे की पट्टी पर आगे बढ़ाते हैं, शुरुआत में तो सब कुछ ठीक लगता है। लेकिन जैसे ही वह बीच में पहुंचते हैं, उनका संतुलन डगमगाने लगता है। अगले ही सेकंड चाचा जी संतुलन खो बैठते हैं और साइकिल सीधे नाले में जा गिरती है और खुद चाचा जी भी जमीन और नाले के किनारे पर लोटपोट हो जाते हैं।

See also  7 साल के बच्चे ने मोबाइल गेम ‘’फ्री-फायर’’ से घर को किया बर्बाद, परिवार कि सारी सेविंग्स को उड़ा दिया

देखें वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Izhar Kharal (@izharkharal)

स्टंट के चक्कर में हो गया खेल

 

वीडियो देखकर आपको हैरानी भी हो रही होगी और हंसी भी आ रही होगी। सोच रहे होंगे कि चाचा के साथ तो खेल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को izharkharal नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडयो पर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं ओवर कॉन्फिडेंस का नतीजा। जबकि, कुछ का कहना है कि चाचा ने सोचा था कि हीरो बनेंगे, लेकिन नाले ने जीरो बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Izhar Kharal (@izharkharal)