बिलासपुर के अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चों के बहे, तलाश में जुटी पुलिस और SDRF की टीम

बिलासपुर के दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चों के बह जाने की खबर सामने आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मोहल्ले के लोग और परिचित भी बच्चों की तलाश में जुट गए। बाद में SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाकर नदी में दोनों बच्चों की तलाश शुरू कराई गई। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

बिलासपुर के शराब भट्ठी में लाइन में लगने को लेकर दो युवकों में जमकर मारपीट, घायल की मौत, आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे नदी के ऐसे हिस्से में चले गए, जहां पानी में गहराई और गड्ढा था। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में बहने लगे।

See also  छात्र ने स्कूटी से बच्ची को मारी ठोकर, बच्ची के चेहरे में काफी चोट

 

बिलासपुर दंगा, सोहेल खान ने किया सरेंडर, फरार आरोपी ठाकुर राम सिंह की तलाश जारी, मामूली विवाद से शुरू हुआ था बवाल

 

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पानी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और तत्काल तलाश शुरू कराई।

बिलासपुर बवाल के फरार मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर गिरफ्तार, मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से पुलिस ने पकड़ा

 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने बच्चों की तलाश में तेजी लाने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि हादसे के काफी देर बाद तक गोताखोर नहीं पहुंच पाए, जिससे परिजनों और मोहल्लेवासियों में नाराजगी रही। बताया गया कि करीब सवा घंटे बाद भी गोताखोरों के नहीं पहुंचने को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम युद्धस्तर पर दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। नदी के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

See also  रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

 

बिलासपुर में दो पक्षों जमकर बवाल, एक-दूसरे पर हुए पथराव, छोड़े गए आशु गैस के गोले, भारी पुलिस बल की तैनाती