बिलासपुर में पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला पति गिरफ्तार, हत्या के बाद हुआ था फरार, घेराबंदी कर पकड़ा

बिलासपुर न्यायधानी के नेहरू नगर क्षेत्र में रविवार, 8 मार्च को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहाँ किराए के मकान में रहने वाले युवराज यादव ने अपनी पत्नी पुष्पलता यादव की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी। घटना के पीछे की मुख्य वजह मकान खाली करने को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है; दरअसल, वारदात से कुछ समय पहले ही मकान मालकिन घर खाली करने की बात कहने आई थी, जिसे लेकर शराब के नशे में धुत युवराज ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और झगड़ा शुरू कर दिया।

 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने पुष्पलता को घर के अंदर ले जाकर बाथरूम के पास उसका सिर जमीन पर कई बार पटका, जिससे सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण पुष्पलता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवराज यादव, जो मूलतः कोटा के मोहनभाठा का निवासी है, मौके से फरार हो गया था।

See also  सूरजपुर : रजत महोत्सव अंतर्गत हरदिन हरघर आयुर्वेद अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का किया गया आयोजन

 

सिविल लाइन पुलिस की टीम ने सूचना मिलते ही जांच शुरू की और मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर आरोपी को ’27 खोल’ के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी निमितेश सिंह ने कहा की आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी का सिर दीवार पर पटका, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, पति फरार