बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां एक युवती को लात-घूंसों से पीटने के साथ उसके बाल खींचती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार रात किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुदुदंड पुल के पास का बताया जा रहा है।

 

बिलासपुर में नाबालिग बच्ची ने अपने ही भाई को बनाया बंधक, बॉयफ्रेंड को पैसे देने का बना रही थी दबाव, मचा हड़कम्प

 

आरोप है कि झगड़े में शामिल एक लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मारपीट का स्टेटस लगाया और लिखा – कैसा लगा। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में नीले कपड़े में नजर आ रही युवती की पहचान तान्या अली के रूप में बताई जा रही है। पहले भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में इसके मारपीट का वीडियो वायरल हो चुका है। उस मामले में तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट के कार्यकाल में केस दर्ज किया गया था।

See also  राष्ट्रीय कृषि विकास योजना: ईश्वरी प्रसाद ने टमाटर उत्पादन से कमाए 02 लाख 90 हजार रूपए

 

बिलासपुर में बारिश से बचने लोग पहुंचे शिव मंदिर, पहुँच गई आकाशीय बिजली, 1 की किशोर की मौत 5 घायल, पूरे गांव में शोक का माहौल

 

हालांकि, मौजूदा घटना में पुलिस की ओर से कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि, इस मामले की न ही जानकारी है और न ही शिकायत की गई है। घटना के बाद तान्या अली के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टेटस लगाए जाने की बात भी सामने आई है। इसमें खुद को ताकतवर बताने संबंधी पोस्ट किए जाने का दावा किया जा रहा है।

 

 

बिलासपुर में ट्रक की बाइक से जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार, चालक वाहन छोड़कर फरार

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्टेटस को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा सकती है। पुरानी रंजिश, मारपीट और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के पूरे मामले में संबंधित पक्षों के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

See also  CG : शराब पार्टी के दौरान आपस में भीड़ दोस्त, एक युवक की बेदर्दी से हत्या, 8 आरोपियों में दो नाबालिग