पामगढ़ में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्यवाही, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर जिला के पामगढ़ में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है |

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी रामसागर बंजारे उम्र 40 साल निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती लगभग 1200 रुपये बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

पामगढ़ में नशे में धुत्त मास्टर पहुंचा स्कूल, पंचायत प्रतिनिधि के साथ करने लगा दुर्व्यवहार, विडियो वायरल

See also  रायपुर : एम्स रायपुर और बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के बीच एमओयू, मरीजों को मिलेगा उच्चस्तरीय स्वास्थ्य लाभ