मुलमुला प्लांट से चुराए लोहे को बेचने की थी तैयारी, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, भेजा रिमांड पर

जांजगीर जिला के मुलमुला क्षेत्र में स्थित JSW प्लांट के स्क्रेप एरिया से लोहे की प्लेट चोरी करने के बाद उसे बेचने के फ़िराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा लिया | साथ ही चोरी की लोहे की प्लेट भी बरामद कर ली| घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है|

 

मुलमुला : डामर प्लांट से केबल वायर चोरी, आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल,75 हजार रुपये कीमत का चोरी का केबल वायर बरामद

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत नरियरा स्थित JSW प्लांट के CHP स्क्रेप एरिया से लोहे की प्लेट सहित अन्य स्क्रेप सामग्री चोरी करने के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 01 नग लोहे की प्लेट, कीमत लगभग ₹10,000 बरामद की गई है।

See also  छत्‍तीसगढ़ : वित्तीय वर्ष 2023-24 से 16 लाख मीट्रिक टन ज्यादा होगी धान खरीदी

 

मुलमुला : घर के बाड़ी में पेड़ से लटकती हुई मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

 

मामले में प्रार्थी अश्वनी कुमार बंजारे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि CHP स्क्रेप एरिया, JSW प्लांट में रखे लोहे के कॉलम स्पेश प्लेट, गैसेंट प्लेट, स्क्रेप्ड मटेरियल एवं एलईडी लाइट सहित कुल करीब ₹85,000 की सामग्री को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 398/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

मुलमुला : बाजार से बाइक पार, शिकायत के बाद बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

 

विवेचना के दौरान 29 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैसो निवासी प्रियांशु साहू चोरी का सामान बेचने की फिराक में बनाहिल की ओर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बनाहिल चौक पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

See also  ई-केवाईसी में लटकी 1.25 लाख गरीबों की राशन की आस, अगले महीने से बंद हो सकती है सप्लाई

 

मुलमुला : सरेआम महिला के साथ छेड़छाड़, बचाने आई महिला के साथ भी अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

 

पूछताछ में आरोपी ने नरियरा CHP स्क्रेप एरिया, JSW प्लांट से अपने साथी उमेश जायसवाल के साथ लोहे की प्लेट चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर अमर तालाब के पास छिपाकर रखी गई 01 नग लोहे की प्लेट कीमत ₹10,000 बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

 

मुलमुला : 3 नाबालिग बहनों का अपहरण, 1 के साथ दुष्कर्म, नवी मुम्बई से गिरफ्तार 

 

आरोपी प्रियांशु साहू, पिता महेन्द्र पाल साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी भैसो वार्ड क्रमांक 11, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को दिनांक 29.09.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक शिवानंद सिंह, थाना प्रभारी मुलमुला एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

मुलमुला : ट्रैक्टर हादसे में बेटे की मौत की पिता ने की थाना में की शिकायत, गुस्से में ट्रैक्टर मालिक ने घर घुसकर किया जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार