मुलमुला : घर के बाड़ी में पेड़ से लटकती हुई मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

जांजगीर जिला के मुलमुला थाना क्षेत्र में एक युवक की उसके ही घर के बाड़ी में लगे एक पेड़ में लटकती हुई लाश मिली है। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला की है।

मिली जानकारी के अनुसार अटल चौक झलमला निवासी शंकर यादव पिता छत्तू यादव उम्र लगभग 25 साल की लाश को आज शाम 4:00 बजे के आसपास लोगों ने उसके बाड़ी के पीछे देखा। युवक लाश बबूल के पेड़ से लटकी हुई थी | मृतक घर पर अकेले ही था|

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर में युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी किसी कारण बस बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई है। मृतक अपने ससुराल गया था जहां पर उसने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की थी।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने जा चुके थे। पुलिस की जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा।

See also  दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा हडकंप