बिलासपुर में तलाक देने से इंकार करने पर पति की जमकर पिटाई, पत्नी और सास पर मामला दर्ज़, पत्नी पुलिस तो पति शिक्षक

बिलासपुर जिला में तीसरे की एंट्री के बाद पति-पत्नी के बीच जमकर घमासान शुरू हो गई| इस बीच महिला की माँ ने दमांद की जमकर पिटाई कर दी| साथ ही पत्नी ने तलाक नही देने पर झूठे केस में फ़साने और रेलवे ट्रैक में फेकने की धमकी दे दी | परेशान पति जब इसकी शिकायत करने पुलिस थाना पहुंचा तो पता चला की पत्नी ने 4 दिन पहले उसके खिलाफ चरित्र शंका कर मारपीट करने की शिकायत दर्ज़ करा चुकी है | फ़िलहाल पुलिस ने  पत्नी और सास के खिलाफ मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

 

बिलासपुर में गरबा सीखने जा रही युवती के साथ दुष्कर्म, ऑटो चालक ने दिया वारदात को अंजाम, सुनसान जगह में छोड़कर आरोपी फरार

 

दरअसल दूसरी शादी करने की बात कहते हुए महिला आरक्षक ने शिक्षक पति से तलाक मांगा। पति ने तलाक देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की लात-मुक्कों से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, पत्नी ने खुद को रेलवे पुलिस में पदस्थ बताते हुए शिक्षक को झूठे केस में फंसाने और रेलवे ट्रैक पर फेंक देने की धमकी भी दी। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और सास के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  छत्तीसगढ़ में वन विभाग का विधिक साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

 

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत में बड़ा खुलासा, पति सास और देवर ने मिलकर घोटा था गला, फिर लटकाया था फंदे पर, तीनों गिरफ्तार

 

जांजगीर-चांपा जिले के डभरा क्षेत्र के ग्राम तेंदुमुंडी छिपिया निवासी किसन कुमार दिव्य प्राथमिक शाला पथरी में शिक्षक हैं। वर्तमान में वह महगई में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी शकुंतला बंजारे और बच्चे बिलासपुर में रहते हैं। शिक्षक के मुताबिक 26 सितंबर को वह परिवार से मिलने गांव पहुंचे थे। उस समय उनकी सास रोहणी बाई भी घर पर मौजूद थी। शिकायत के अनुसार 27 सितंबर की रात करीब दो बजे पत्नी ने किसन से कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती और दूसरी शादी करेगी।

 

बिलासपुर में ट्रेन के सामने कूदने से पहले स्टेशन मास्टर ने बचाई महिला की जान, दो बच्चों के साथ पहुंची थी स्टेशन, बच्चों को पहले हो गया था आभास

 

इसके लिए उसने पति से तलाक देने की बात कही। किसन ने तलाक देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी और सास ने गाली-गलौज करते हुए शिक्षक की लात-मुक्कों से पिटाई कर दी। शिक्षक का आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने खुद को रेलवे पुलिस में पदस्थ बताते हुए उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं, रेलवे ट्रैक पर फेंक देने की बात भी कही। घटना के बाद शिक्षक ने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  3 युवकों की बेरहमी में हत्या, 10 हमलावरों ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, 8 आरोपी गिरफ्तार

 

बिलासपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारियल पकड़ने नदी में कूदे 2 बच्चे, दोनों की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

 

इस पारिवारिक विवाद में महिला आरक्षक की ओर से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। शिक्षक की शिकायत से करीब चार दिन पहले महिला ने पति पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने भी अपराध दर्ज किया है। अब शिक्षक ने पत्नी और सास के खिलाफ मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बिलासपुर में रात में सड़क पर भूत बनकर अचानक सामने आते थे बच्चे, परेशान राहगीरों का बनाते थे विडियो, ग्रामीणों ने सभी को पकड़ा, मौके पर पहुंची डायल 112