बिलासपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारियल पकड़ने नदी में कूदे 2 बच्चे, दोनों की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अरपा नदी में बहकर आए नारियल को लेने की कोशिश दो बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। बिलासपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे में अयान अंसारी (12 वर्ष) और इमनेश अंसारी (16 वर्ष) की मौत हो गई। अयान का शव घटना वाले दिन ही बरामद कर लिया गया था, जबकि इमनेश का शव तीन दिन बाद सोमवार सुबह नदी से मिला। दोनों बच्चे दयालबंद के मधुबन क्षेत्र में अरपा नदी किनारे पहुंचे थे। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजन और मोहल्ले के लोग लगातार नदी किनारे मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन देखते रहे।

 

 

बिलासपुर में पैसों के लेन-देन को लेकर व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, पत्नी को भी नहीं छोड़ा, घटना का विडियो वायरल

 

नारियल लेने नदी में उतरे थे बच्चे जानकारी के अनुसार, घटना 26 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे की है। बालमुकुंद स्कूल में पढ़ने वाले अयान अंसारी, इमनेश अंसारी और हरीश कोसले मधुबन के पास अरपा नदी किनारे गए थे। इसी दौरान गणेश विसर्जन के बाद नदी में बहकर आ रहा नारियल देखकर अयान उसे लेने के लिए पानी में उतर गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अयान को डूबता देख इमनेश ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। उसने अयान को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन नदी के तेज बहाव में दोनों बच्चे बह गए।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा : छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित

 

 

बिलासपुर में साइकिल से मंदिर दर्शन के लिए निकले ईश्वर की मौत, बिजली के तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, मचा हड़कंप

 

 

एसडीआरएफ और मछुआरों ने चलाया अभियान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय मछुआरों की मदद से भी नदी में तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद घटना वाले दिन देर शाम अयान का शव नदी से बरामद कर लिया गया। वहीं इमनेश की तलाश जारी रही। एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को करीब 12 घंटे तक नदी में सघन खोज अभियान चलाया। बोट और महाजाल की मदद से नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की गई। टीम ने नदी की झाड़ियों, किनारे के हिस्सों और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में भी खोजबीन की। स्थानीय मछुआरों ने भी पानी में उतरकर बच्चे की तलाश की।

 

बिलासपुर में नाबालिक ने लिया खून से लिया थप्पड़ का बदला, साइकिल से बारिश का पानी छिटकने सुपरवाइजर ने की थी मारपीट, पुलिस ने किया खुलासा

 

See also  छत्तीसगढ़-राज्यपाल रमेन डेका से मिले राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारी, बाल कल्याण गतिविधियां बताईं

ड्रोन से भी की गई निगरानी इमनेश की तलाश के लिए कोतवाली पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद भी ली। नदी के दोनों किनारों से लेकर छठघाट तक निगरानी की गई। हालांकि दूसरे दिन तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। शाम होने के बाद रोशनी कम होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। तीसरे दिन मिला इमनेश का शव सोमवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। इसी दौरान नदी की सतह पर एक शव दिखाई दिया।

 

 

बिलासपुर में ट्रक की बाइक से जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार, चालक वाहन छोड़कर फरार

 

सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। जांच के बाद शव की पहचान इमनेश अंसारी के रूप में हुई। परिवारों में पसरा मातम इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों बच्चों के परिवारों में मातम छा गया है। इमनेश की तलाश के दौरान परिजन और आसपास के लोग लगातार नदी किनारे मौजूद रहे। तीन दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद जब इमनेश का शव मिला तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  भिलाई में प्लेसमेंट कैम्प कल, 10 पदों पर होगी भर्ती 

 

 

 

बिलासपुर में नाबालिग बच्ची ने अपने ही भाई को बनाया बंधक, बॉयफ्रेंड को पैसे देने का बना रही थी दबाव, मचा हड़कम्प