यूपी के हरदोई में पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि पति ने पत्नी को कमरे से बाहर खींचकर जमीन पर गिराया और कुल्हाड़ी से गर्दन पर कई वार किए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
CG : नशे में पत्नी पर कुल्हाड़ी लोहे के पाइप और फावड़े से कई घातक वार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, 3 बच्चों ने भागकर बचाई अपनी जान
जानकारी के मुताबिक, कोतवानी शहर थाना क्षेत्र के घमोइया निकासी निवासी लल्ला करीब एक साल पहले शारदा नहर के पार खेत में कमरा और छप्पर बनाकर चक्की चलाता था। वह अपनी पत्नी दुर्गा और पांच वर्षीय बेटे लकी के साथ वहीं रहता था। बताया जाता है कि सुबह लल्ला शौच के लिए गया था। लौटने पर उसने कमरे में पत्नी दुर्गा को गांव के ही एक युवक के साथ देखा। वह युवक शारदा नहर पुल पर दुकान चलाता है। ग्रामीणों के मुताबिक, युवक और दुर्गा के बीच संबंध होने की चर्चा थी। पति को देखकर युवक मौके से भाग निकला। इसके बाद लल्ला और दुर्गा के बीच कहासुनी हुई।
महिलाओं के बीच चल रहे विवाद में युवक की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या
आरोप है कि विवाद के दौरान लल्ला ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे कमरे से बाहर खींचकर जमीन पर गिरा दिया। फिर कुल्हाड़ी से गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे दुर्गा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आने तक आरोपी पति लल्ला मौके पर ही बैठा रहा और जब पुलिस टीम पहुंची तो उसने आत्मसमर्पण कर दिया। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अजीत चौहान, शहर कोतवाल संजय त्यागी, सांडी कोतवाल पुष्पराज कुशवाहा और सुरसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
CG : सो रहे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार, मौके पर हुई मौत, गाँव में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना का सबसे दुखद पहलू दंपती का पांच वर्षीय बेटा लकी है। मां की मौत और पिता के पुलिस की हिरासत में पहुंचने के बाद बच्चे की परवरिश को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इलाके में वारदात को लेकर चर्चा होती रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या, पति झूला फांसी के फंदे पर, लोगों ने बचाया