जांजगीर-चांपा जिला के पामगढ़ में सोमवार तड़के 4 बजे के आसपास एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई| घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 2 युवक घायल हो गए | सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम भैसों बिलासपुर मुख्य मार्ग की है|
Pamgarh : स्कूटी सवार आरक्षक को ठोकर मारने के बाद पलटी कार, पुलिसकर्मी और कार चालक गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे तीनों युवक सड़क किनारे मिले एक लावारिस कुत्ते को लेकर बिलासपुर स्थित पशु केंद्र पहुंचे थे। वहां कुत्ते को भर्ती कराने के बाद वे कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमवार तड़के करीब 4 बजे ग्राम भैंसो के नाले के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में पीछे की सीट पर बैठे जय कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो युवकों को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि मृतक तुस्मा निवासी जय कुमार साहू ने एक-दो दिन पहले ही सेकंड हैंड कार खरीदी थी।
भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार कार डिवाइडर चढाई, पलटी कार
मृतक के साथियों ने बताया की हादसे के समय कार खरौद निवासी चिन्ना देवगन चला रहा था। वहीं, गिधौरी निवासी अभय अवस्थी आगे की सीट पर बैठा था, जबकि जय कुमार साहू पीछे बैठा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जय कुमार ने हाल ही में सेकंड हैंड कार खरीदी थी। हालांकि, कार अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पामगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटी कार, 3 घायल, 4 लोग थे सवार
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।