जांजगीर-चांपा जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र में पूर्व विवाद को लेकर चाकू एवं बेसबॉल स्टिक से प्राणघातक हमला करने के मामले में पामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी आकाश जायसवाल उर्फ आगा निवासी चण्डीपारा, पामगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पामगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
घटना का विवरण दिनांक 15.09.26 को गाय को मारकर भागने की बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें इसी विवाद को लेकर दिनांक 16.09.26 की रात करीब 08:15 बजे प्रार्थी कमलेश यादव अपने दोस्त गोलू उर्फ संजय मिरी के साथ मोटरसाइकिल से पामगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान चण्डीपारा मेन रोड स्थित यासनी मंजिल के पास आकाश जायसवाल, रितेश जायसवाल एवं मुक्कु यादव ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया।
पामगढ़ में बीच चौराहे पर पिता पुत्र की बेदर्दी से पिटाई, पुत्र की मौत, पिता गंभीर, आरोपी फरार, मचा हड़कंप
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने जान से मारने के आशय से हमला किया। इसी दौरान मुख्य आरोपी आकाश जायसवाल ने चाकू से गोलू उर्फ संजय मिरी पर वार किया। वहीं, मुक्कु यादव द्वारा बेसबॉल स्टिक से मारपीट करने तथा रितेश जायसवाल द्वारा हाथ -मुक्कों से हमला किया था, चाकू लगने से संजय मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था घटना की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 389/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।