दुर्ग जिला के भिलाई में अपने ही ऑटो को पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना 10 अक्टूबर की है। पुलिस ने सनकी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
13 साल की एक बच्ची के साथ हैवानियत, 5 दिन में 32 लोगों ने लूटी आबरू, इलाके में भारी गुस्सा, ऑटो वाले ने घर की बजाए बेच दिया होटल में
जानकारी के मुताबिक, पावर हाउस में सवारी बैठाने को लेकर आपसी विवाद के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नाराज ऑटो ड्राइवर ने अपनी ही ईवी ऑटो को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बिलासपुर में गरबा सीखने जा रही युवती के साथ दुष्कर्म, ऑटो चालक ने दिया वारदात को अंजाम, सुनसान जगह में छोड़कर आरोपी फरार
इस घटना के दौरान आसपास के लोग ड्राइवर को समझाते रहे, लेकिन ड्राइवर ने एक न सुनी। पुलिस ने सनकी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं ऑटो ड्राइवर परिवारिक तनाव से परेशान बताया जा रहा है, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।
इतना गुस्सा..!
भिलाई पावर हाउस में सवारी बैठाने को लेकर ऑटो ड्राइवरों में कहासुनी हो गई, विवाद इतना बढ़ गया कि एक नाराज ऑटो ड्राइवर ने अपनी ही EV ऑटो को पेट्रोल डालकर फूंक दिया
लोग समझाते रहे लेकिन ड्राइवर ने एक न सुनी
पुलिस ने सनकी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा https://t.co/nV1TUjt6yJ
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) October 12, 2026