CG : छात्रावास की बिल्डिंग पर चढ़कर छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप, बड़ी मुश्किल से बची छात्रा की जान

अंबिकापुर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित उर्सुलाइन स्कूल के छात्रावास में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा बिल्डिंग पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्कूल प्रबंधन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान एक युवक ने बिल्डिंग पर चढ़कर छात्रा की जान बचाई।

 

CG : माता-पिता को कमरे में बंदकर बेटी ने लगाई फांसी, सुबह रिश्तेदारों ने खोला दरवाजा, जाँच में जुटी पुलिस

 

जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले की रहने वाली छात्रा अंबिकापुर के मिशनरी स्कूल के छात्रावास में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। छात्रा को बिल्डिंग पर चढ़ा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की।

 

CG : एकलव्य छात्रावास में आपसी विवाद 5 छात्राओं ने पिया फिनाइल, एक ही कक्षा के हैं सभी, मोबाइल फोन के इस्तेमाल का मामला, मचा हड़कंप

 

See also  आधी रात लड़की के घर घुसा युवक, परिजनों ने की धुनाई, अस्पताल में उपचार जारी

इसी दौरान एक युवक छात्रावास की बिल्डिंग पर चढ़ा और छात्रा को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल छात्रा के आत्महत्या की कोशिश करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

 

जांजगीर : प्रेमी से वीडियो कॉल पर बातें करते फंदे से झूली छात्रा, कमरे में लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

डीईओ डा दिनेश कुमार झा की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रा से बातचीत की। अब महिला अधिकारी और काउंसलर के माध्यम से उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। डीईओ डा दिनेश कुमार झा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में छात्रा ने कहा कि उसे खुद समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही तिमाही परीक्षा खत्म हुई है और शुक्रवार को परिणाम आना है। शायद इसी तनाव में उसने यह कदम उठाया। वह पूरी तरह से अब सामान्य है। उन्होंने दावा किया कि बालमन में यह भाव कैसे आया यह समझ पाना मुश्किल है।

See also  अब TMC भी मांगने लगी सिद्धारमैया का इस्तीफा, कांग्रेस का संकट बना मुकदमा

 

आवासीय स्कूल के प्राचार्य और हॉस्टल वार्डन को हटाया, सुसाइड की कोशिश को दबाने पर कार्रवाई

 

डीईओ ने कहा कि बाल मन में कई बार गलत ख्याल आ जाते हैं। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि छात्रा तिमाही परीक्षा में पास तो हो गई है, लेकिन अंक अच्छे नहीं आए हैं, इसी को लेकर शायद वह तनाव में थी। विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महिला काउंसलर व मानसिक स्वास्थ्य पर कार्य करने वाली शिल्पा पांडेय भी स्कूल पहुंची हैं। वह भी छात्रा से बातचीत कर रही है।