बिलासपुर में तीन साल की मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश, बचाने पहुंची दादी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, दादी की दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली और रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र के मेंड्रा गांव में एक पड़ोसी द्वारा तीन साल की मासूम बच्ची को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की गई। जब बुजुर्ग दादी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG : धारदार चाकू से युवती पर ताबड़तोड़ वार, घर घुसकर युवक ने दिया घटना को अंजाम, आरोपी फरार, पूरे इलाके में फैली सनसनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेंड्रा की है। शनिवार देर रात मृतका राजकुमारी यादव अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनका पड़ोसी प्रशांत शुक्ला वहां पहुंचा और रात करीब 10 बजे घर में मौजूद तीन साल की मासूम बच्ची को जबरन अपने साथ उठाकर ले जाने की कोशिश करने लगा।

See also  हाईवे पर आपस में टकराई 2 कार, मस्तूरी-अकलतरा के बीच में हुआ हादसा

CG : प्रेमिका के गले में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट

बच्ची को ले जाते देख उसकी दादी राजकुमारी यादव ने तुरंत बीच-बचाव किया और उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इस बात से गुस्साए पड़ोसी युवक ने पहले गंदी-गंदी गालियां दीं और फिर अपने पास रखे धारदार चाकू से बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। हमले में राजकुमारी यादव गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होने लगे, जिन्हें आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौके पर हुई मौत, होली खेलने के बाद गए थे पिकनिक मनाने

परिजनों ने आनन-फानन में घायल राजकुमारी यादव को उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल (SIMS Hospital) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है| साथ से आरोपी से पूछताछ की जा रही है । मासूम को बचाने की कोशिश में जान गंवाने वाली बुजुर्ग महिला की इस दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

See also  बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप

जांजगीर/दुर्ग में महिला ने आरक्षक के घर घुसकर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर मौत, बेटी गंभीर