धारदार चाकू से युवती पर ताबड़तोड़ वार : दुर्ग जिला में भिलाई के रामनगर इलाके में किराए के मकान में रह रही एक युवती की धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक युवती अपनी एक सहेली के साथ किराए के कमरे में रहती थी। दोनों वैशालीनगर स्थित फ्रेंड्स कैफे में काम करती थीं।
बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह की है। उस समय युवती की सहेली दूसरे कमरे में नहा रही थी, जबकि युवती अपने कमरे में मौजूद थी। तभी एक युवक अचानक धारदार चाकू लेकर कमरे में घुसा और युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
धारदार चाकू से युवती पर ताबड़तोड़ वार, किराए के मकान में रहती थी
धारदार चाकू से युवती पर ताबड़तोड़ वार : हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग और उसकी सहेली मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
धारदार चाकू से युवती पर ताबड़तोड़ वार : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
मृतिका की पहचान बेमेतरा निवासी 20 वर्षीय खुशी साहू के रूप में हुई है। घटना के बाद वैशालीनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
