उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की मिश्रिख तहसील से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए 17 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया. पत्नी ने जब अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, तो पति ने विरोध करने के बजाय उसे जाने की इजाजत दे दी. रविवार सुबह करीब 11 बजे पति ने खुद पत्नी और उसके प्रेमी को गाड़ी में बैठाया और दिल्ली के लिए विदा कर दिया.
आम के बाग में 2 बच्चों की माँ के साथ लड़ा रहे थे इश्क, पकड़ लिया गाँव वालों ने, जूते की माला पहनकर दोनों की कराई शादी
जानकारी के मुताबिक, विपिन भार्गव की शादी 12 मार्च 2009 को रेखा भार्गव के साथ हुई थी. दोनों के दो बेटे भी हैं. विपिन ने बताया कि करीब 22 दिन पहले उसकी पत्नी अचानक घर से चली गई थी. काफी तलाश करने के बाद भी जब रेखा का कोई पता नहीं चला, तो उसने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
बताया जा रहा है कि रेखा की दोस्ती फेसबुक के जरिए अंबेडकर नगर के रहने वाले राहुल कुमार उपाध्याय से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. करीब 22 दिन बाद जब रेखा घर लौटी, तो उसने अपने पति विपिन के सामने राहुल के साथ रहने की इच्छा जाहिर कर दी.

तहसील परिसर में पूरी हुई कागजी कार्रवाई
रेखा की इच्छा सामने आने के बाद शनिवार शाम मिश्रिख तहसील परिसर में दोनों पक्षों के बीच जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई. इसके बाद हनुमान मंदिर के सामने रेखा और राहुल ने एक-दूसरे को माला पहनाई. इस तरह दोनों ने साथ रहने का फैसला किया. रविवार सुबह करीब 11 बजे विपिन ने रेखा और राहुल को खुद गाड़ी में बैठाया और दिल्ली के लिए रवाना कर दिया. इस घटना को देखकर इलाके में लोग हैरान हैं और पूरे मामले की चर्चा हो रही है.
2 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के साथ किया ऐसा काम जानकर रूह कांप उठेगी
विपिन ने दोनों के खुशहाल जीवन की कामना की
विपिन का कहना है कि अब उसका रेखा से कोई वास्ता नहीं है. उसने दोनों को साथ रहने की इजाजत देते हुए उनके सुखी और खुशहाल जीवन की कामना की. 17 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते के इस तरह खत्म होने की घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
View this post on Instagram