CG : दशहरे की रात पति ने अपनी पत्नी की कर दी हत्या, वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार, इलाके में मचा हड़कंप

सरगुजा जिले में दशहरे की रात पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला ग्राम पंचायत केपी का है।

 

नाबालिक साली के प्यार में पागल पति ने पत्नी की कर दी हत्या, तड़पती महिला पर चाकू से किए कई वार

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति आलोक गिरी पर अपनी पत्नी मानमती की हत्या करने का आरोप है। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में मारपीट के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

 

CG : रील की लत बना मौत का कारण, घुमाने के बहाने घर ले गया पति, सुनसान देख पत्नी की कर दी हत्या

 

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी है। दशहरे की देर रात हुई इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।

See also  गोरगुंडा में नक्सली IED धमाका, डीआरजी की महिला जवान घायल

 

CG : मुर्गा नहीं बनाने पर पति ने पत्नी की कर दी हत्या, डंडे से पेट और सिर पर वारकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने किया आरोपी पति को गिरफ्तार