पामगढ़ : मंदिर के चौकीदार पर त्रिशुल से हमला, सिर फूटने से बुजुर्ग हुआ लहूलुहान, शिकायत के बाद मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के पामगढ़ में मंदिर की देख-रेख करने वाले चौकीदार पर एक युवक ने मामूली बात पर मंदिर के त्रिशूल से हमला कर दिया| इससे बुजुर्ग का सिर फुट गया और वह लहूलुहान हो गया| आरोपी इतने से रुका नहीं उसे हाथ मुक्के से मारपीट शुरू कर दी| पिटाई से आहात बुजुर्ग ने इसकी शिकायत राहौद चौकी में की है| पुलिस ने इस मामले में धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है|

 

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, मितानिन की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर हत्या, बचाने पहुंचे पति और बेटे भी लहूलुहान

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राहौद वार्ड नंबर 11 बरपारा निवासी मनोहर पटेल पिता रामचरण पटेल उम्र 75 साल ने शिकायत में बताया की माहामाया मंदिर राहौद में देख रेख का काम करता है | दिनांक 20/10/2026 को अपने घर से खाना खाकर माहामाया मंदिर जा रहा था| दोपहर 12:30 बजे मंदिर के सामने मुझे आकाश यादव पिता सतीष यादव निवासी राहौद मिला और बोला कि तुम आज नहाये हो कि नही| तब उसने उसको बोला कि मेरे नहाने या नही नहाने से तुमको क्या मतलब है| बस इसी बात से नाराज होकर आकाश यादव मां बहन की बुरी बुरी अश्लील गालिया देने लगा और मंदिर में रखे त्रिशुल को उठाकर सिर में मारा जिससे मेरा सिर फटकर खून बहने लगा | फिर हाथ मुक्का से चेहरा में भी मारपीट किया जिससे चेहरा में चोट आई है| फिर आकाश यादव बोला है अगर पुलिस थाना में रिपोर्ट लिखाने जाओगे तो तुम्हे जान सहित मार दूंगा कहकर धमकी दिया है।

See also  CG : ट्रक से भरभरा कर कार के उपर गिरी सीमेंट पोल, कार हुआ चकनाचूर, 1 महिला व 3 पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत 

 

लहूलुहान पड़ी माँ की लाश के सीने से लिपटकर रोती रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची, खेत में महिला की बेदर्दी से हत्या, पति और प्रेमी दोनों पुलिस की हिरासत में