जांजगीर में अन्य राज्यों के मोबाईल चोर सक्रीय, खपाते थे नेपाल में, पुलिस के गिरफ्त में मुख्य आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक

जांजगीर जिला में इस दिनों अन्य राज्य के मोबाइल चोर सक्रीय है| चोर बाजार से मोबाइल चोरी कर नेपाल में खपा देते थे | पुलिस को इस मामले में एक मुख्य आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है| इस मामले में सायबर थाना और कोतवाली जांजगीर की संयुक्त कार्यवाही की है| आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली थाना में 4 मामला पंजीबद्ध है| आरोपीगण झारखंड से छत्तीसगढ़ आकर मोबाइल चोरी करते थे | पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बुधवार बाजार और आसपास के जिले में चोरी कर रहे थे | आरोपी को पुलिस रिमांड में ले लिया है|

 

छत्तीसगढ़ में चोरों से पुलिस भी नहीं सुरक्षित, सरेराह पुलिस वेन से मोबाइल और पैसे पार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21/10/26 को प्रार्थी धनंजय कुमार शुक्ला निवासी पुराना मदन पेट्रोल पंप के सामने जांजगीर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की शाम 6:30 बजे बुधवारी बाजार जांजगीर में सब्जी खरीदने गया हुआ था जो अपना सैमसंग गैलेक्सी कंपनी का मोबाइल को अपने अमित के सामने जब में रखा हुआ था जो सब्जी लेने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के मोबाइल को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 869/26 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

See also  भीम आर्मी के जांजगीर जिला अध्यक्ष हुए सम्मानित, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

 

Breaking News : मोबाइल चोर पकड़ाया, बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक 

 

इसी क्रम में क्रमशः प्रार्थी (1) शिवनारायण सोनी निवासी जांजगीर, (2)प्रमोद कुमार तिवारी निवासी तागा मूलमुला एवं (3) संतोष कुमार कश्यप निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण ने भी थाना उपस्थित आकर कि यह लोग भी बुधवारी बाजार जांजगीर में सब्जी खरीदने गए थे जो उक्त तीनों का भी मोबाइल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर क्रमशः अपराध क्रमांक 870/ 26, 871 /26, 875/26 धारा 303 (2) बीएनएस कायम किया गया ।

 

डिवाइस चोरी हो गया? अब इस नए गूगल फीचर के साथ आपका मोबाइल होगा ऑटो लॉक!

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात आरोपी के संबंध में पता तलाश किया गया जो जो दौरान विवेचना रेलवे स्टेशन नैला में एक व्यक्ति संदेहास्पद रूप से घूम रहा है की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम मोहन महतो पिता रमेश महतो निवासी झारखंड का होना बताया तथा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जांजगीर साप्ताहिक बाजार में लोगों से भीड़ भाड़ में मोबाइल चोरी करना तथा अपने पास रखना बताया जिसके आधार पर आरोपी के कब्जे से चार नग मोबाइल कुल जुमला कीमती 1,14,500रु को बरामद किया गया हैं।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 129वीं कड़ी का श्रवण

 

मोबाइल टावर की रिमोट रेडियो यूनिट चोरी का गिरोह पकड़ा, तस्करी हांगकांग भेजी

 

पूछताछ पर आरोपी मोहन महतो पिछले 25-30 दिनों से चम्पा में किराया का रुम लेकर रह रहा था एवं अपने दो अन्य साथी के साथ रह रहा था, जिसमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी था जिसे अपने गांव तीनपहाड़ साहेब गंज झारखंड में एक माह की ट्रेनिंग दी गई थी जिसमें भीड़ भाड़ इलाके में गूंगा बच्चा बनकर उपर पाकेट में रखे मोबाइल को कैसे निकालना है बताया गया था, पकड़े जाने पर गूंगा बनने का नाटक करता था, छोटे बच्चे देखकर गूंगा बच्चा देखकर डांट फटकार कर छोड़ देते थे पूर्व में बाजार, मेला, भीड़ भाड़ वाले जगह में कई बार चोरी किया है।

 

जांजगीर में पति के अचानक लापता होने पर न्यायालय पहुंची पत्नी, हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल पता लगाने जारी की नोटिस

 

छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा चोरी करने के लिए अपने साथी के साथ आया था , चम्पा में किराए के रूम में रहकर आसपास के जिलों में जाकर यह मोबाइल चोरी करते थे और मोबाइल को वापस झारखंड ले जाते थे जहां से वह मोबाइल भारत से बाहर के देश में भेज दिया जाता था । प्रकरण में अन्य आरोपी की पता तलाश किया जा रहा है तथा गिरफ्तारशुदा आरोपी का पृथक से पुलिस रिमांड प्राप्त कर और चोरी के मोबाइल होने के संबंध में पूछताछ किया जाता है।

See also  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माओवादी हिंसा से पीड़ित बस्तर के नागरिकों का अपने निवास में किया गर्मजोशी से स्वागत, सामग्री का भी किया वितरण

 

जांजगीर में पति के अचानक लापता होने पर न्यायालय पहुंची पत्नी, हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल पता लगाने जारी की नोटिस

 

उपरोक्त कार्यवाही साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में थाना साइबर जांजगीर से सउनि विवेक सिंह प्र आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, सरदार बलबीर, आर प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, शाहबाज अहमद, माखन साहू म आर अंजना लकड़ा तथा थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना जांजगीर से उप निरीक्षक दिलीप सिंह, बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, मुकेश पांडे, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चुराने की कोशिश, यात्रियों ने पकड़ लिया हाथ, गाड़ी के तेज़ होने पर चोर को दिखने लगा यमराज, सामने आया विडियो