हैरान करने वाली वारदात, पिता-पुत्र को कार के बोनट पर लटकाकर 4 किलोमीटर तक घसीटा, सामने आया भयानक वीडियो

‘हम मर जाएंगे, प्लीज गाड़ी रोक दो…’ कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र की यह गुहार भी चालक का दिल नहीं पिघला सकी। आरोप है कि दोनों को बोनट पर लटकता छोड़ वह करीब चार किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा। पिता-पुत्र खुद को संभालने के साथ मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन कार की रफ्तार कम नहीं हुई।

 

जिंदा महिला को सिस्टम ने मार दिया, पेंशन बंद होने के बाद हुआ खुलासा, सामने आई हैरान करने वाली कहानी

 

आखिरकार ग्रामीणों ने पीछा कर लोनी फाटे के पास वाहन रुकवाया और दोनों को बचाया। उक्त घटना 21 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ बीएनएस की चार धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

 

नाराज़ पत्नी को मनाने चुराई कार, इंप्रेस करने के बाद पकड़ ली पुलिस, पति की हरकत से पत्नी भी हैरान

 

See also  16 साल बाद पता चला वो ड्रग्स नहीं अमचूर पाउडर है, बेवजह इंजीनियर को जाना पड़ा जेल, 10 लाख मुआवजा देने का हाईकोर्ट का फैसला

पुलिस के अनुसार, उक्त घटना कुक्षी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 स्थित सुतार मोहल्ले की है। फरियादी बाबूलाल भूराजी रात में पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान कार क्रमांक MP-13-ZL-8063 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके पैर में टक्कर मार दी। बाबूलाल ने चालक को रोककर समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि चालक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बाबूलाल का बेटा भारत मौके पर पहुंचा।

वह कार की फोटो खींच रहा था, तभी चालक ने अचानक गाड़ी आगे बढ़ा दी। इससे बाबूलाल और भारत बोनट पर जा गिरे। इसके बाद जो हुआ, उसने दोनों की जान जोखिम में डाल दी। आरोप है कि चालक ने कार रोकने के बजाय रफ्तार बनाए रखी और पिता-पुत्र को बोनट पर लटकाए आगे बढ़ता रहा।

 

अंतिम संस्कार से पहले अर्थी के पास आया बंदर, कफन हटाकर देखा फिर पैरों को छूआ, ऐसा देखकर हैरान रह गए लोग

 

See also  गुजरात में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: ATS ने हथियार सौदे के दौरान पकड़ा, आतंकी साजिश की जांच जारी

बोनट पर फंसे पिता-पुत्र लगातार चालक से गाड़ी रोकने की गुहार लगाते रहे। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण हरकत में आए और कार का पीछा शुरू कर दिया। करीब चार किलोमीटर बाद लोनी फाटे के पास वाहन रुकवाया जा सका। इसके बाद दोनों को बचाया गया। घटना के दौरान दोनों की जान पर खतरा बना रहा।

पुलिस के अनुसार, कार सवार लोग इंदौर से डही में रिश्तेदारों से मिलने आए थे और रात में वापस लौट रहे थे। ग्रामीणों ने चालक के शराब के नशे में होने की बात कही है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में जांच जारी है।