छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाइवे 53 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा के संबलपुर से आ रही कार दुर्घटना का शिकार हो गई. 16 चक्का ट्रक में कार पीछे से जा घुसी. हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना पटेवा थाना क्षेत्र में बावनकेरा की है.
जांजगीर में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे सभी, मचा हड़कंप
शादी में शामिल होने गए थे संबलपुर
घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है. प्रारंभिक तौर पर सभी राजनांदगांव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कार में घटना के वक्त 5 लोग सवार थे. वह ओडिशा के संबलपुर में शादी में शामिल होने के लिए गए थे. पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बावनकेरा चौक पर तेज रफ्तार कार 16 चक्का ट्रक से जा टकराई. ट्रक के पीछे के हिस्से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के वक्त कार में 5 लोग सवार थे. राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो-वैगनआर में जबरदस्त भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत, पत्नी व भांजा गंभीर
2 महिलाओं की मौत, 3 घायल
पुलिस ने वाहन में मौजूद लोगों को बाहर निकाला. सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया. डॉक्टरों ने दो महिलाओं की मृत घोषित कर दिया. वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने वाहनों को मार्ग से हटाया, ताकि यातायात प्रभावित न हो. मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं हादसे के कारणों की जांच और मृतकों की पहचान करने के लिए पुलिस जुटी हुई है.
कुछ इसी तरह की घटना का एक कर्नाटक में भी घटी थी जिसका नीचे विडियो
शुक्रवार को कर्नाटक के नेशनल हाईवे 48 पर, एक कार के पीछे से लॉरी से टकरा जाने के कारण 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई और उसके दो नाबालिग दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब वह किशोर कथित तौर पर बहुत तेज़ रफ़्तार से कार चला रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्तों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायल लड़कों में से एक की हालत गंभीर है।
पुलिस ने बताया कि जब लड़का अपने दोस्तों के साथ कार लेकर निकला था, तब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। तीनों नाबालिगों की पहचान उजागर नहीं की गई है।
इस टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और लॉरी को भी नुकसान पहुँचा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है
— BS Express (@TheBSExpress__) October 18, 2026