पामगढ़ : घर में घुसकर महिला से जान से मारने की धमकी देकर बेल्ट से पिटाई, 3 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज़

जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र में घर घुसकर के महिला से जान से मारने की धमकी देकर बेल्ट से पिटाई करने का मामला सामने आया है| महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 331(6), 351(3) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना ग्राम धाराशिव थाना पामगढ की है |

 

पामगढ़ : बेटी की शादी के लिए पैसा दिया उधार, 5 साल माँगा तो सरिया से जमकर पिटा, शिकायत के बाद मामला दर्ज़

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  कौशिल्या बाई पति लक्ष्मी राठौर उम्र 65 वर्ष साकिन धाराशिव थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा छ.ग. ने शिकायत में बताया की दिनांक 21/10/2026 को रात्रि 07.30 बजे मै परिवार के साथ घर में थी| तभी गांव के संतोष बरेठ उर्फ दमाकु एवं उसके साथी सोनू बरेठ, ज्योति लाल बरेठ एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच देते हुये दरवाजा को धक्का देकर घर अंदर घुस गए |

See also  सुधार से विश्वास तक: चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, दिखाया विकास का नया मॉडल

 

पामगढ़ : विधवा महिला को शादी का वादाकर बनाएं संबंध, 42 लाख रुपए लेकर हुआ फरार, 3 बच्चों सहित अपनाने का दिया था भरोसा

 

फिर बोलने लगे की तुम्हार बेटा गोलू राठौर कहां है उसे निकालो आज उसे जान से खतम कर देंगे| हमारे विरूद्ध जांजगीर थाना में शिकायत किया है| उसे जल्दी निकालो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये संतोष उर्फ दमाकु द्वारा बेल्ट से एवं उसके दोनो साथी द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किये है | जिससे पीठ, कमर में चोट लगी है दर्द हो रही है | वे लोग तैयारी के साथ आये थे| उस समय मेरा लड़का गोलू सब्जी बेचने जांजगीर बाजार गया था|