पामगढ़ : घर के बाहर बैठी महिला से मारपीट, बचाने पहुंचे भाई-बहन को भी पिटा, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र में घर बाहर बैठी महिला के साथ पुरानी बात को लेकर जमकर मारपीट की गई| बचाने पहुंचे भाई बहन के साथ भी उन्होंने भी मारपीट की गई| पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ेसर की है|

 

बाइक से जा रहे पति-पत्नी के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, महिला के साथ खुलेआम बदसलूकी, वीडियो वायरल

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंजली केंवट पति किशन केंवट उम्र 28 वर्ष साकिन देवरहा थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा छ.ग. का निवासी ने बताया की दिनांक 20/10/2026 को दशहरा त्यौहार देखने अपने मायके ग्राम भड़ेसर आयी थी। आज दिनांक 21/10/2026 को दोपहर करीबन 02.30 बजे मै मेरी मां उतरा बाई केंवट, बहन रोशनी केंवट घर के बाहर आंगन में बैठकर बात चीत कर रहे थे| तभी गांव का कन्हैया केंवट, शनि केंवट दोनो हमारे घर के सामने आकर गाली देते हुए कहा की तुम लोगा हम लोगो के उपर केश किये हो उसे वापस लो |

See also  जांजगीर में फर्जी मतदाता को लेकर विवाद, नैला के 32 नम्बर केंद्र का मामला 

 

आई जी बिलासपुर पहुंचा महिला से मारपीट का मामला, कार्यवाही नहीं हुई तो होगा चुनाव बहिष्कार, गोंड आदिवासी समाज ने दी चेतावनी

 

 

गाली गलौच करने से मना की तो हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे| मारपीट करने से दाया हाथ, बाया गाल,सिर में चोट लगा है| मारपीट को देखकर बहन रोशनी केंवट और भाई निलेश केंवट बीच बचाव करने आये तो उनको भी उर्वसी केंवट ईट के टुकडे से एवं कन्हैया केंवट, शनि केंवट हाथ मुक्का से मारपीट किये है। जिससे रोशनी के सिर, दाया हाथ व निलेश के माथा में चोट लगा है। घटना को मेरी मां उतरा केंवट देखे सुने एंव बीच बचाव किये है|

 

 

पामगढ़ में रात में घर घुस कर बुजुर्ग महिला से मारपीट, पानी नहीं देने पर छत से कूदकर घुसा था घर में