CG : चरित्र शंका में मां की धारदार कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या, 16 साल के बेटे ने दिया घटना को अंजाम

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यह लोरमी इलाके में एक बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मामला लोरमी थाना क्षेत्र के खुड़िया चौकी का है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

 

CG : चरित्र शंका में पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र के खुड़िया चौकी का है जहां पर रहने वाली 45 वर्षीय प्रतिभा नेताम की बीती रात बड़े बेटे जो कि 16 वर्षीय नाबालिग है ने धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतका के परिवार वालों ने खुड़िया चौकी पुलिस को दी।

मस्तुरी में चरित्र शंका में पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर बेदर्दी से हत्या, आरोपी पति पहुंचा हवालात

 

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में चरित्र शंका में घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

See also  मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में (सीओपीडी) जागरूकता की क्रांतिकारी पहल-महेन्द्र सिंह मरपच्ची

 

CG : चरित्र शंका में पति की हत्या, पड़ोसन के घर पति को देखकर गुस्साई पत्नी, पुलिस ने पत्नी को लिया हिरासत में