तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में चेन स्नैचिंग की एक घटना के बाद महिला ने खुद ही बदमाशों को सबक सिखा दिया. खेत में काम कर रही महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे दो आरोपियों को आसपास के किसानों ने पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने दोनों को डंडों से जमकर पीटा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.
CG : पति और बच्ची को छोड़कर महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, दूसरे पति ने जंगल में ले जाकर जमकर की मारपीट
घटना जिन्नारम मंडल के सोलकपल्ली गांव के बाहरी इलाके की है. आरोपियों की पहचान अरविंद और सेलू के रूप में हुई है. दोनों कथित तौर पर खेत में काम कर रही महिला के पास पहुंचे और उससे रास्ता पूछने का बहाना बनाया. इसी दौरान उन्होंने महिला का तीन तोले का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मोटरसाइकिल से भागने लगे.
CG : प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, चीखते-चिल्लाते देखते रहे राहगीर
मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे आरोपियों को देखकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान आरोपियों के पीछे दौड़े और उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने डंडे उठाकर दोनों की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर जिन्नारम पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरविंद और सेलू पहले भी चोरी के चार मामलों में शामिल रहे हैं. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
…..दे दनादन।
खेत में काम कर रही किश्टम्मा के गले से सोने की चेन छीनने पहुंचे 2 लोगो की कुटाई का था। इन दोनों बदमाशों का महिला ने ही मुकाबला करके कुछ ऐसे सबक सिखा दिया! बक़क़द में ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। मामला तेलंगाना के संगारेड्डी का है। https://t.co/RFF4ujcwdb
— Srivatsan (@kj_srivatsan) October 29, 2026