जांजगीर जिला के पामगढ़ में बैंक से पैसे निकाल कर होटल में नाश्ता करना युवक को भारी पड़ गया| युवक की बाइक से चोर ने बैंक से निकले हुए 78000 रुपए पर कर दिए| इसकी शिकायत युवक ने पामगढ़ थाने में की है| शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम पंचायत ससहा की है|
पामगढ़ में नाबालिग बालिका के साथ जबरन अनाचार, न्यायालय ने सुनाई 29 साल की सश्रम कारावास की सजा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनगांव शिकारी पारा निवासी नरोत्तम पारधी पिता भगवती पारधी उम्र 34 वर्ष ने बताया की वह पंजाब नेशनल बैक ससहा में उसका खाता खुला हुआ है। वह अपने मोटर सायकल से पंजाब नेशनल बैक ससहा गया था| दिनांक 02/11/2026 को लगभग 11.44 बजे पंजाब नेशनल बैंक ससहा से नगदी 78000/- रूपये निकाला और निकालकर से फोटो कापी दुकान में फोटो कापी कराया|
पामगढ़ में कत्तानुमा हथियार लेकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, भेजा रिमांड पर
पैसा को थैला में रखकर हाथ में रखा था। उसके बाद साहू होटल बस स्टैण्ड ससहा गया, मोटर सायकल को साहू होटल के सामने खड़ा किया था | नगदी रकम 78000/- मोटर सायकल के चैन वाला डिग्गी में रखा था और नास्ता करने चला गया| करीबन 10 मीनट बाद नास्ता कर 12.10 बजे मोटर सायकल के पास आया और डिग्गी को देखा नगदी रकम 78000/- रूपये नही था| किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगदी रकम 78000/- को चोरी कर ले गया है, आसपास पता तलाश किया नही मिला। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जाँच शुरू कर दी है|
पामगढ़ में 2 साल के मासूम बच्चे को ईट से कुच-कुचकर उतारा मौत के घाट, पिता ने ही दिया घटना को अंजाम