बेंगलुरु के राजाजीनगर में एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी और पत्नी के परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी है। अपराध पहले हुआ है, इसका खुलासा कल देर रात हुआ है। पुलिस ने कैब ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है और पूछताछ कर रही है। आरोपी कैब ड्राइवर की पहचान इंदुशेखर के रूप में हुई है।
बेंगलुरु में सामूहिक हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड का आरोपी इंदुशेखर अपनी पत्नी के रवैये से बेहद नाराज रहता था और जब भी उसने अपनी सास और सालों से इसकी शिकायत की उन्होंने पत्नी सुनीता का पक्ष लिया। इससे नाराज होकर उसने पत्नी सुनीता और उसके परिवार के 6 सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। मृतकों में इंदुशेखर की पत्नी सुनीता, सास रूपावती, साले शिवकुमार और शंकर, भाभियां दिव्या और नलिनी, और शिवकुमार का सात साल का बेटा पुनीत शामिल हैं।
कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या, पति झूला फांसी के फंदे पर, लोगों ने बचाया
उसने सबसे पहले सुनीता की सिलबट्टे (पत्थर) से कुचलकर हत्या की, शव को कपड़े में लपेटा और नंदी हिल्स के पास फेंक दिया। शक न हो, इसके लिए पत्नी का फोन बंद कर पड़ोसियों को बोल दिया कि वह कहीं बाहर गई है।
शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी इंदुशेखर ने इन हत्याओं की योजना बनाई थी। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को मारा। इसके बाद, उसने अपने दोनों सालों को पार्टी देने के बहाने घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। फिर उसने उनकी पत्नियों, अपनी सास और एक सात साल के बच्चे को भी मार डाला। पुलिस को शक है कि आरोपी इंदुशेखर ने पीड़ितों की हत्या करने के लिए सिलबट्टे (पत्थर) का इस्तेमाल किया। उसने शवों को अपनी कार में रखकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। इसके बाद, खून के धब्बों को मिटाने और सबूत नष्ट करने के लिए उसने रसायनों (केमिकल्स) का इस्तेमाल किया।
Horror in Bengaluru!
Cab driver, Indushekar arrested for murdering 7 people of a family including his wife & 7 year-old boy. Cops suspect he lured victims to his home & bludgeoned them with a grinding stone. Bodies dumped at different locations around Nandi Hills. Probe on. https://t.co/cyWY25Z1L9— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) November 6, 2026
बताया जा रहा है कि ये हत्याएं घरेलू विवाद के कारण हुईं। आरोपी इंदुशेखर इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों के संपर्क में बनी हुई थी। यह मामला तब सामने आया जब श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अलग-अलग बयान दिए, जिससे पुलिस को इस भयानक हत्याकांड का पता चला। नंदी हिल्स की तलहटी के पास चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने सात साल के बच्चे पुनीत का शव बरामद किया। बाकी शवों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने 7 लोगों को मारने की बात कुबूल की है लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ एक ही शव मिला है। इससे पहले तिरुवनंतपुरम में लव अफेयर के चलते एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई थी और उसका शव बोरे में बंद मिला था।
CG : शराब में गई पत्नी की आबरू, घर आए दोस्त ने पति को पैसे देकर भेजा शराब लाने, जाते ही उसकी पत्नी को बनाया अपनी हवस का शिकार
पत्नी की हत्या के अगले ही दिन इंदुशेखर ने अपने खतरनाक प्लान के दूसरे हिस्से को अंजाम दिया। उसने अपने दो सालों-शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने अपने घर बुलाया और उसी सिलबट्टे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने सालों की पत्नियों (दिव्या और नलिनी), अपनी सास रूपावती और शंकर के 7 साल के बेटे पुनीत को भी मौत के घाट उतार दिया। कत्ल के बाद आरोपी ने पूरे घर को केमिकल से धोकर खून के धब्बे साफ कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल सिलबट्टा और शवों को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली है। नंदी हिल्स की तलहटी से 7 साल के पुनीत का शव मिल चुका है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि रिहायशी इलाके में हुए इन कत्लों की भनक पड़ोसियों को क्यों नहीं लगी और क्या इसमें किसी और की भी भूमिका थी।
#WATCH | A shocking case of multiple murders has emerged from #Bengaluru’s Srirampura area. A 45-year-old man, identified as Indushekar, allegedly killed his wife and six members of her family over a prolonged domestic dispute. Police said the accused used a grinding stone to murder the victims and allegedly dumped their bodies at different locations. The body of the seven-year-old boy has been recovered, while searches continue for the remaining six victims. The accused and another suspected accomplice have been arrested.
— The Federal (@TheFederal_News) November 6, 2026