बलौदा बाजार : घर में साफ-सफाई कर रहे पिता-पुत्र आए 11केवी की चपेट में, दोनों की मौके पर ही मौत, पत्नी गंभीर से घायल

बलौदा बाजार शहर के जैन मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से कपड़ा कारोबारी पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 5 की मौत

 

मिली जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर की सुबह घर में साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान घर के दूसरी मंजिल पर रेलिंग में लगे लोहे के पाइप में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से कारोबारी राकेश गुप्ता (47 वर्ष) करंट से चिपक गए। उन्हें बचाने के प्रयास में परिवार के अन्य लोग भी करंट की चपेट में आ गए।

 

बलौदाबाजार में घर पर ही महिला की बेदर्दी से हत्या, वारदात के बाद से पति लापता, धारदार हथियार से हमले की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

 

See also  अकलतरा : चखना और गिलास लेने गए नाबालिग पर 3 बदमाशों ने चैन-चाकू से किया हमला, बचाने आया चाचा भी गंभीर

हादसे में राकेश गुप्ता और उनके पुत्र ओम गुप्ता 22 वर्ष  की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी वर्षा गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। एक ही परिवार में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद  बलौदा बाजार के व्यापारियों  में शोक का माहौल है|

 

बलौदा बाजार में खून से लथपथ बाड़ी में मिली महिला की लाश, शक के आधार पर देवर हिरासत में, इलाके में दहशत का माहौल