पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से देश में आर्थिक मंदी

कानपुर । योगी सरकार से अलग हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि चाहे जितना बड़ा भ्रष्टाचारी हो, वह भाजपा की वाङ्क्षशग मशीन में धुल जाए तो भ्रष्टाचार मुक्त हो जाता है। कई ऐसे नेता हैं जिन पर भाजपा भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही लेकिन जब इन नेताओं ने सीबीआइ, ईडी के डर से भाजपा का दामन थाम लिया तो भाजपा नेता उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे।
बर्रा आठ स्थित एक गेस्ट हाउस में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं भागीदारी आंदोलन मंच द्वारा आयोजित सेमिनार में पूर्व कैबिनेट मंत्री बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे। दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक मंदी सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। इससे लाखों लोग बेरोजगार हो गए। योगी सरकार ने कई गुना फीस बढ़ाकर गरीब बच्चों से शिक्षा का भी अधिकार छीन लिया है।

उन्होंने प्रदेश में शराब पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। बोले, उपचुनाव में सेक्युलर पार्टियां हमारे साथ आएंगी तो ठीक है, वरना अकेले लड़ेंगे। इसके पूर्व सेमिनार में भागीदारी आंदोलन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि सरकार लोगों को नौकरी देने के बजाय छीन रही है। कामता प्रसाद प्रजापति, अरङ्क्षवद राजभर, महेश चंद्रा प्रजापति, संघप्रिय प्रजापति, कालू राम प्रजापति, सुरेंद्र कुशवाहा, चंद्र मोहन मोदी आदि ने विचार रखे।

See also  11 को सरपंच का पदभार ग्रहण, 24 फरवरी को होगा उपसरपंच का चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *