कमलाकांत ज्वेलर्स में इनकम टैक्स विभाग का छापा

भाटापारा। महामाया ज्वेलर्स, मुंधड़ा ज्वेलर्स और कमलाकांत ज्वेलर्स में इनकम टैक्स विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। इन सभी ज्वेलर्स के यहां आय से अधिक संपत्ति की आशंका पर यह रेड कार्रवाई की गई है। जानकारी मिलने तक रायपुर की आईटी टीम के लगभग 30 अधिकारी दुकानों में मौजूद हैं, और यहां जांच जारी है। जांच के दौरान यहां दुकानों के शटर व दरवाजों को जांच के दौरान बंद कर दिया गया है।फिलहाल दुकानों में मौजूद अधिकारी दुकानों में मौजूद ज्वेलरी और उनके दस्तावेज खंगालने में लगे हैं।

See also  वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी तक