दिसम्बर माह में होने वाले गुरुघासीदास जंयती की तैयारी के संबंध में सतनामी समाज की बैठक 10 नवंबर रविवार को दोपहर 02 बजे न्यु राजेंद्रनगर स्थित सांस्कृतिक भवन रायपुर में आयोजित की गई है । गुरुघासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रदेश प्रवक्ताचेतन चंदेल ने बताया की इस बैठक में आगामी माह आयोजित होने वाली गुरुघासीदास जंयती, शोभायात्रा, साहित्यिक संगोष्ठी, अलंकरण सम्मान , बाईक रैली, महिलाओं ,बच्चों व युवतियों के सांस्कृतिक आयोजन आदि कार्यक्रमों के सबंध में चर्चा कर सभी की सहमति व सुझावों के अनुरूप रूपरेखा बनाई जाएगी |