शपथ पत्र के साथ जनता कांग्रेस  ने की 2000 प्रत्याशियों की घोषणा 

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) केंद्रीय चुनाव मंडल ने  2019 नगरी निकाय चुनाव के 4800 में से लगभग 2000 वार्डों में अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। जबकि शेष प्रत्याशियों के नाम तीन चरणों में 6 दिसम्बर के पहले करेगी।  नगरी निकाय चुनाव के लिए पार्टी ने अपना 7 बिंदुओं वाला शपथ पत्र भी जारी किया है |
(1)शराब दुकान की जगह मिल्क पार्लर खोलना,
(2) स्थानीय लोगों को 100% रोज़गार देना,
(3) सबके घरों के पट्टा का अनुमोदन,
(4) दिन में सबके घर में 4 घंटे स्वच्छ पेयजल देना,
(5) सभी साइनबोर्ड में छत्तीसगढ़ी को अनिवार्य करना,
(6)  वार्ड सभा को  ग्राम सभा की तर्ज पर सम्पूर्ण अधिकार देना;
(7)  1500 मासिक पेन्शन देने के लिए कांग्रेस सरकार को बाध्य करना

 

 

See also  मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल, आकर्षक बनते गांवों के स्कूल