सुरगुजा में अवैध धान रोकने के चेक पोस्ट में लापरवाही, 11 कर्मचारी निलंबित

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के वाड्रफ नगर में अवैध धान रोकने के लिए प्रशासन द्वारा बनाये गए चेक पोस्ट में लापरवाही बरतने वाले 11 कर्मचारी निलंबित कर दिए गए हैं। निलंबन की कार्यवाही सुरगुजा कमिश्नर द्वारा की गई है । निलंबित कर्मचारियों में 2 कर्मचारी कृषि विभाग से हैं जबकि 2 वन विभाग से और 1 पटवारी है जबकि अन्य ग्राम पंचायतों के सचिव हैं। सभी कर्मचारी वाड्रफ नगर के हैं । निलंबित होने वाले कर्मचारियों में से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी योगेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद,वाड्रफनगर नाका रुद्रप्रसाद मेढ़ारी, पटवारी अमृत सिंह ध्रुव,ग्राम पंचायत सचिव राजकुमार गुर्जर, कुंदी विजय सिंह,जय सिंह,शुरुवात सिंह,इत्यादि शामिल हैं । 

See also  श्रमिकों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध, उद्योग परिसर में करनी होगी रहने की ब्यवस्था