सतनामी संतों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 18 को 

Johar36garh| गुरु घासीदास जयंती पर 18 दिसंबर को राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित सांस्कृतिक भवन में दोपहर 02 बजे से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसका विषय “भारत में सतनामी संतों की सामाजिक समरसता पर योगदान “रखा गया है ।

इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से वरिष्ठ साहित्यकार शामिल होंगे| गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया की कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ राजकुमार कुलपति आयुष विश्वविद्यालय सेफई लखनऊ (यूपी), डॉ कालीचरण सनेही प्रोफेसर हिन्दी विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय, डॉ. राजेश राँझा प्रोफेसर विश्वविद्यालय करनाल, डॉ सोहन पाल सुमनाक्षर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली, सुभाष कनाड़े जनसम्पर्क अधिकारी परमाणु एव ऊर्जा विभाग, भारत सरकार कर्नाटक, दिनेश साध अध्यक्ष जेम्स एंड ज्वैलरी मुम्बई, धर्मवीर सिंह करनाल, नवरतन साध बरेली, कमलेश दास बाराबंकी, डॉ सुरेश यादव नारनौल  आदि शामिल होंगे | 

See also  छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल? कई जिलों के कलेक्टर बदलने के संकेत