ट्रेलर और माजदा में भिड़ंत, मशक्क्त से निकला माजदा चालक का शव 

Johar36garh (Web Desk) छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा जिले के बलौदा-बिलासपुर मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर (ट्रक) और माजदा वाहन में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि माजदा वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. उसका शव काफी देर कर अंदर ही फंसा रहा, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका. वहीं हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से तुरंत फरार हो गया. दोनों ही वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक अनियंत्रित होकर एक-दूसरे में जा भिड़े. टक्कर इतनी जबरदस्त थी वाहनों के परखच्चे तक उड़ गए हैं.

इधर, इस घटना के बाद बलौदा-बिलासपुर मार्ग के दोनों तरफ घंटों तक जाम लग रहा, जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया. वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना बलौदा पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को वाहन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.

See also  Janjgir : अव्यवस्थित खड़ी ट्रेलर टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम