कटघोरा के खण्डहर में मिले नाबालिक भाई-बहन,  अपहरण के बाद  हाथ-पैर बांधकर एक खंडहर में छिपाया था

Johar36garh(Web Desk)| छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के कटघोरा में नाबालिक भाई-बहन को पुलिस ने बरामद किया | इन्हे अपहरण कर आरोपियों ने नाबालिगों का हाथ-पैर बांधकर एक खंडहर में छिपा रखा था. सूने मकान से बच्चे की आवाज सुनकर लोगों को शक हुआ और मामले की जानकारी डायल 112 को दी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को वहां से बरामद किया. बच्चों की बरामदगी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. क्योंकि पुलिस को बच्चों के अलावा वहां से कोई और नहीं मिला.

कोरबा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र में भाई बहन का अपहरण किया गया था. नकाबपोश बाइक सवारों ने बच्चें का अपहरण किया था. इसके बाद एक खंडहर मकान में हाथ-पैर बांध कर भाई बहन रखा था. ग्रामीणों ने खंडहर मकान से बच्चे की आवाज़ सुनी और सूचना पुलिस की डायल 112 टीम को दी. इसके बाद पुलिस की टीम ने बच्चों को रिकवर किया.

See also  दो पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत, अंबिकापुर- रामानुजगंज मुख्य मार्ग की घटना 

पुलिस की डायल 112 टीम ने भाई-बहन को बेसुध हालत में बरामद किया. बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया है. भाई बहन को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बहन की हालत थोड़ी खराब है. स्थिति में सुधार के बाद दोनों का बयान दर्ज किया जा सकता है. मामले में कटघोरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.(ए)