Johar36garh(Web Desk)| बिलासपुर जिले के पचपेड़ी केवतरा में बुधवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी है | मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना के ग्राम केवतरा निवासी 32 वर्षीय राज कुमार सोनी बुधवार की दोपहर गांव के तालाब में नहाने के लिए था| लेकिन काफी देर होने के बाद वह घर नहीं पंहुचा तो परिजन उसे ढूंढ़ने के लिए निकले, तालाब में राजकुमार का शव तैर रहा था, जानकारी के अनुसार मृतक को मिर्गी की बीमारी थी | सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है |
सोमेश जांगड़े की रिपोर्ट
