दंतेवाड़ा में पेड़ से टकराई कार, 5 की मौके पर मौत

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा गीदम बारसूर रोड पर भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई।कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों के जवानों ने कार में फंसे सभी लोगों को निकाला।लेकिन तब तक सभी की मौत हो गई थी। एंबुलेंस के जरिए सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी मृतक जगदलपुर के रहने वाले हैं।

See also  छत्तीसगढ़-रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर बदमाश पर फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को पकड़ा