मछली व्यापारी की सड़क पर जमकर पिटाई, तपकरा थानेदार लाईन अटैच

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के तपकरा थानेदार किरनेश्वर प्रताप सिंह को लाईन अटैच कर दिया गया है। थाना प्रभारी किरनेश्वर प्रताप सिंह के ऊपर लॉक डाउन को सख्ती से पालन कराए जाने के दौरान तपकरा के एक मछली व्यापारी को सड़क पर जमकर पिटाई किये जाने के आरोप है।जानकारी के मुताबिक बिगत 26 मार्च को लॉक डाउन के दौरान मछली का गंदा पानी घर से बाहर फेंके जाने की मौखिक शिकायत की जांच के दौरान थाना प्रभारी द्वारा मछली व्यापारी बसंत चौधरी को जमकर पीट दिया था जिसकी शिकायत पूलिस के आला अधिकारियों तक पहुंच गई थी ।कुंनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर इस मामले की जांच कर रहे थे।इनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी जशपुर ने कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी को लाईन अटैच कर दिया है।अब इनके जगह तपकरा थाना प्रभारी का चार्ज बीएन शर्मा को दिया गया है।

See also  पामगढ़ में छात्र की अश्लील गाली के साथ बेरहमी से पिटाई, परिजन स्कूल पहुंचे तो आचार्य ने दी भविष्य ख़राब करने की धमकी