छत्तीसगढ़ के हॉटस्पॉट में फिर 3 मरीज कोरोना पॉसिटिव

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ में फिर 3 और नये कोरोना पॉसिटिव मरीज मिलने की खबर आ रही हैं। सभी कोरबा जिले के कटघोरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 2 दिन पहले इन सभी लोगों का सैम्पल रायपुर एम्स भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट आज देर रात आयी है। इनमें 1 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। इनको मिलकर अब एक्टिव कोरोना मरीज की संख्या अब बढ़कर 13 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में ये संख्या बढ़कर 36 पहुंच गई है, जिनमे कोरबा से अकेले ही 29 मरीज शामिल हैं। सभी 3 नए मरीज के आज रात ही एम्स रायपुर भेजने की तैयारी शुरू हो गयी है।

https://twitter.com/ipskabra/status/1250852129587130369?s=20

 

 

 

See also  बलौदाबाजार हिंसा में सामने आया था विधायक का नाम, गिरफ्तार करने निवास पहुंची पुलिस