कैदियों ने मेहनत के 1,79,858 रुपए दिए मुख्यमंत्री के राहत कोष में 

Johar36garh (Web Desk)| कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रीय जेल रायपुर के 406 बंदियों ने भी सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।  उन्होंने जेल में मेहनत कर कमाए पैसे को जनता की भलाई में लगा दिया |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी सराहना करते हुए ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि ” उनकी भूल, ग़लती, कुकृत्य या अपराध आज सज़ा भुगत रहा है। लेकिन उनकी मनुष्यता आज भी आजाद है।यह उनकी मानवीयता ही तो है, जेल के बंदियों ने मेहनत करके जोड़ी पाई पाई से कोरोना के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए अपना योगदान भेजा है।उनके 1,79,858 रुपए का योगदान दरअसल अमूल्य है।”

केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक ने कलेक्टर रायपुर को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि बंदियों ने अर्जित पारिश्रमिक एक लाख 79 हजार 858 रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया है। उन्होंने कलेक्टर को इस राशि का चेक भी पत्र के साथ सौंपा है।

See also  एम्स रायपुर में डॉक्टर ने की मरीज की पिटाई, वीडियो वायरल, जांच के आदेश