पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस समेत आठ महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट, पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार  

Johar36garh (Web Desk)| रायपुर पुलिस ने पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस समेत आठ महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर फेसबुक पर चैटिंग करने वाले कबीर नगर निवासी रवि पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोगों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

एसएसपी आरिफ शेख ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले डेढ़ महीने से शिकायत आ रही थी कि निशा जिंदल के नाम से बनाई गई फेसबुक प्रोफाइल से बहुत बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं कि मैं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन से हूं, मैं आइएमएफ से हूं। मामले की जांच करते हुए फेसबुक से जानकारी मांगी, लेकिन हमें जब मदद नहीं मिली तो फिर हमारी साइबर टीम ने जाल बिछाया और आरोपित फंस गया। इसी से इसका आईपी एड्रेस मिला, जिसके जरिए हम लोगों ने पकड़ा तो यह कोई महिला नहीं, बल्कि एक पुरुष निकला। उन्होंने बताया कि आरोपित पिछले 8 साल से फेसबुक प्रोफाइल चला रहा था। करीब 4000 के आसपास इसके फ्रेंड हैं। बहुत सारे लोगों से बातचीत करता रहता था। सिविल लाइन थाने में आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोपित के पास से मोबाइल और लैपटॉप की बरामदगी की गई है। इसमें अपने परिवार के सदस्य को भी शामिल किया हुआ था। उनके भी फेसबुक प्रोफाइल फर्जी हैं। बहुत सारे लोगों से बातचीत करता था। कबीर नगर थाने में आरोपित के खिलाफ धारा 153, 295 ए और आइटीएक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े स्तर पर फेरबदल, बदले गए जिलाध्यक्ष, देर शाम जारी हुआ सूची