5 लड़कियों को बनाया बंधक, तहसीलदार और पुलिस की मदद से उन्हें छुड़ाया 

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिला में मकान किराया के नहीं होने पर 5 लड़कियों को एक कमरे में बंद कर दिया.|  जिन्हें तहसीलदार और पुलिस की मदद से उन्हें छुड़ाकर प्रशासन ने अपने निगरानी में रखा है, लेकिन मकान मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह मामला सेमरा गांव का है | सभी बलौदाबाजार और कोरिया की रहने वाली हैं ।

जानकारी के मुताबिक पांचों लड़कियां गौरेला के ही निजी कंपनी में काम करती हैं और किराए के मकान में रह रहीं थी. लॉकडाउन के कारण काम बंद होने के कारण कुछ अन्य युवतियां प्रशासन की मदद से अपने अपने घर जा चुकी थी. ये युवतियां भी अपने घर जाना चाहती थी, लेकिन मकान मालिक हाफिज को जैसे ही इसकी सूचना मिली, तो वह लड़कियों से घर का किराया लेने के लिए दबाव बना रहा था. लेकिन काम बंद होने से वो किराया देने में भी असमर्थ थी।

See also  2 सेलून संचालक निकले संक्रमित, 100 से अधिक लोगों की बनाई हज़ामत 

इसी बीच सोमवार दोपहर पैसा नहीं दे पाने के चलते उसने लड़कियों का गैस चूल्हा, बर्तन समेत अन्य सामान जब्त कर उन्हें कमरे के अंदर बंद कर दिया. जिससे वो रात भर भूखी प्यासी रहीं. आज सुबह उन्होंने फोन पर ग्राम पंचायत की सरपंच गजमती भानु को मामले की सूचना दी. सरपंच ने तहसीलदार और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गांव वालों के सामने पांचों लड़कियों को छुड़ाया गया, फिर प्रशासन ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा है.


मामला सामने आने के बाद हाफिज फिरोज अपने आप को बेगुनाह साबित करने सफाई दे रहा है. वहीं पुलिस ने प्रशासन के प्रतिवेदन के बाद ही मकान मालिक पर कोई कार्रवाई करने की बात कह रही है.