278 हेड कॉन्स्टेबल जल्द बनेंगे ASI

Johar36garh (Web Desk)| प्रदेश के पुलिसकर्मियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलेगी। DGP डीएम अवस्थी ने विभागीय अधिकारियों को 278 हेड कॉन्स्टेबल का प्रमोशन करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि से सभी हेड कॉन्सटेबल 2018 में विभागीय परीक्षा हुए हैं और अब ये सभी 278 लोग एएसआई बनेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी डीएम अवस्थी ने 2018 में विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण 278 हेड कॉन्स्टेबल का प्रमोशन लिस्ट 15 दिनों के भीतर तैयार करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी रेंज में वर्ष 2018 के विभागीय पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण 278 प्रधान आरक्षक उपलब्ध हैं। वर्तमान में रायपुर रेंज में 15, दुर्ग रेंज में 119, बिलासपुर रेंज में 33, सरगुजा रेंज 72 और बस्तर रेंज में 39 हेड कॉन्स्टेबल विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/jhulan-me-nabaliko-se-kaam/

See also  छत्तीसगढ़ के अग्निशमन विभाग में बंपर भर्ती, स्टेशन मास्टर, फायरमैन सहित अन्य कुल 295 पद, अंतिम तिथि 31 जुलाई