बेरिकेट्स को तोड़ कर निकली कर,  नशे में था कार चालक शराब, देखें Video

Johar36garh (Web Desk)| बिलासपुर जिले के तखतपुर मनियारी नदी पुल के पास बेरिकेट्स को तोड़ कर कार आगे चली गई|  कार चालक शराब के नशे में था और साथ पत्नी और बच्चा भी था | कोरोना संक्रमण के चलते मनियारी नदी पुल के ऊपर लगाए गए बैरिकैट को कार चालक पूछा कि कौन कलेक्टर इसे लगाया है और जब कोई जवाब नहीं मिला तब बैरिकेट्स को फिल्मी अंदाज में तोड़कर भाग निकला, तखतपुर नगर में सहित आसपास क्षेत्र में अब तक पिछले 2 दिनों में 5 करोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद पूरे तखतपुर नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र की सीमाओं को सील कर दिया गया है बिलासपुर की ओर से आ रहे एक कार चालक जो मनियारी नदी पुल के पास पहुंचा और बैरिकेट्स लगे हुए देख उसे काफी गुस्सा आया उसने पूछा कि कौन कलेक्टर बेरिकेट्स लगाया है वहां खड़े लोग जब कोई जवाब नहीं दिए तब अपने पत्नी और बच्चे को कार में बिठाया और तेज गति से कार को चलाते हुए बैरिकेट्स को फिल्मी अंदाज में तोड़ दिया और चला गया युवक शराब के नशे में लग रहा था।

See also  Janjgir : महिला के साथ कमरे में रंगरेलियां मनाने वाले तीनों पटवारी सस्पेंड