Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला में अन्य राज्यों से वापस आईं गर्भवती महिला कामगारों की विशेष देखभाल के लिए जिला मुख्यालय में 5 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं । कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले के अन्य ग्रामों में क्वारंटीन गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर जिला मुख्यालय में बनाए गए विशेष क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। अब तक इन सेटरों में 72 गर्भवती महिलाओं को शिफ्ट किया जा चुका है।

आज एस डी एम श्रीमती मेनका प्रधान ने इन सेंटरों का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा,खान पान आदि का जायजा लिया और वहां ड्यूटी में लगे कमियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जांजगीर के पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास में- 14, प्री मेट्रिक एससी,एसटी बालक छात्रावास में- 23 ,गट्टानी विद्यालय-10 ज्ञानोदय विद्यालय-13 और कन्या महाविद्यालय- 12 गर्भवती महिलाओं को क्वारंटीन में रखा गया है।
एस डी एम जांजगीर ने बताया कि इन महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल टीम गठित की गई है। मेडिकल टीम के द्वारा संबंधित शिविरों में जाकर गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों की के स्वास्थ्य की नियमित जाँच की जा रही है। महिलाओं को आवश्यकतानुसार दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई जा रही है। सभी शिविरों में सुरक्षा के लिए एसडीएम के द्वारा तीन शिफ्ट में 2-2 कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। महिलाओं की जरूरत के हिसाब से प्रातः नाश्ता, दोपहर एवं शाम को पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गयी है। जिला मुख्यालय में करीब 150 गर्भवती महिलाओं के लिए क्वारंटीन की ब्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।