अंबिकापुर में मिले नए 5 मरीज, एक्टिव केस 666

Johar36garh (Web Desk)| अंबिकापुर जिले में शनिवार की सुबह कोरोना के 5 नए मरीजों की पहचान की गई है। सभी मरीज श्रमिक हैं जो उदयपुर ब्लॉक के अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। पॉजिटिव मरीजों में 2 महिला और 3 पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव मरीज नेपाल, विशाखापट्टनम और महाराष्ट्र से यहां आए थे। सीएमएचओ सरगुजा ने नए मामलों की पुष्टि की है।

See also  CG : दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 4 युवकों की मौत, हाईवा ने कुचला